फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: रेस्टोरेंट में आग लगने से सिलेंडर फटा, लाखों का सामान जला, दमकल की तीन गाड़ियां ने बुझाई आग

Thu, 10 Mar 2022 06:32 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राम राम बैंक के पास स्थित हाई लैंड स्क्वायर इमारत में सबसे नीचे संचालित चलते-फिलते रेस्टोरेंड में भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां रखा सिलेंडर फट गया। इससे रेस्टोरेंट की रसोई में रखा सामान 50 मीटर दूर तक जा गिरा।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में लगी आग की उठतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से सिलेंडर फट गया, जिसके बाद वह लोगों में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


गुरुवार तड़के राम राम बैंक के पास स्थित हाई लैंड स्क्वायर इमारत में सबसे नीचे संचालित चलते-फिलते रेस्टोरेंड में भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां रखा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से रेस्टोरेंट की रसोई में रखा सामान 50 मीटर दूर तक जा गिरा और आस-पास की अन्य दुकानों का सामान भी जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

सिलेंडर फटने की आवाज से आस-पास के लोग जाग गए। इसके बाद किसी ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने तीन घंटों में आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें