मोहनलालगंज के एक गांव में बीते रविवार की शाम दो किशोरियों से चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरियां के चीखपुकार सुनकर भाई मौके पर पहुंचा तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित बहनो ने घर पहुंचकर परिजनो से पूरी जानकारी दी। परिजनो ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की। तो सुबह आरोपियों ने कई लोगों के साथ पीड़िता को धमकाने के लिए धमक गये। वहीं मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित किशोरियों के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक सहित किशोर के खिलाफ गैंगरेप, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मोहनलालगंज के एक गांव निवासी किसान ने बताया उसकी बेटी और उसकी चचेरी बहन के साथ गांव के ही रहने वाले प्रवीण उर्फ छोटू ने अपने किशोर साथी संग मिलकर छेड़छाड़ करने के साथ धमकाकर दोनों के साथ गैंगरेप किया। दोनो किशोरियों की चीख.पुकार सुनकर मौके पर भाई पहुंचा तो दोनो आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद भाई संग घर पहुंची दोनो किशोरियों ने अपने-अपने परिजनों से घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपियों के घर पहुंचकर उनके परिजनों से शिकायत की तो ये बात उन्हें नागवार गुजरी। इसके बाद पीड़ित परिजन चुपचाप वापस अपने घर लौट गये।
वहीं सोमवार की सुबह आरोपियों के परिजन अपने बाहरी साथियों संग पीड़ित किशोरियों के घर जा धमके ओर मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित किशोरियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले की लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक सहित उसके किशोर साथी के खिलाफ गैंगरेप, छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।