फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस पर ही दर्ज हो गई रिपोर्ट, देखें हरकत

Tue, 02 Aug 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घूस लेती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही संतोष कुमार व होमगार्ड रामकृपाल बृहस्पतिवार ट्रकों से वसूली में जुटे थे। एक नागरिक ने जानवरों से लदे दो ट्रकों से वसूली की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। 
विज्ञापन


मातहतों की वसूली का नजारा देख शर्मसार इंस्पेक्टर ने दोनों पर केस दर्ज किया। वहीं, एसएसपी ने सिपाही को निलंबित करने के साथ होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है। 

इंस्पेक्टर मलिहाबाद उमाशंकर उत्तम के मुताबिक, कांस्टेबल संतोष कुमार व होमगार्ड रामकृपाल की बृहस्पतिवार रात नौ बजे से हरदोई रोड स्थित मिर्जागंज चौराहे पर पिकेट ड्यूटी थी। 
विज्ञापन


इन दोनों के द्वारा हरदोई की तरफ से आ रहे जानवरों से लदे दो मिनी ट्रकों के चालकों से वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। छानबीन में पता चला कि सिपाही व होमगार्ड रात में पिकेट ड्यूटी के दौरान वाहनों से वसूली करते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

आसपास के लोगों से हुई पूछताछ

पैसे लेता स‌िपाही - फोटो : amar ujala
उन्होंने बृहस्पतिवार आगे-पीछे आ रहे जानवरों से लदे दो मिनी ट्रक रुकवाए। चालक से कुछ देर तक बातचीत करके वसूली की और ट्रकों को रवाना कर दिया। 

वीडियो क्लिप देखने के साथ आसपास के लोगों से तहकीकात करके कांस्टेबल संतोष कुमार व होमगार्ड रामकृपाल के खिलाफ वसूली व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

सोशल मीडिया पर वसूली का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मंजिल सैनी ने सीओ मलिहाबाद से रिपोर्ट मांगी और कांस्टेबल संतोष कुमार को निलंबित करने के साथ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। होमगार्ड को तुरंत ड्यूटी से हटाने के आदेश के साथ उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें