फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाशंकर की बेटी को गाली देने वाले बसपाइयों पर लगेगा पॉक्सो एक्ट

Tue, 02 Aug 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दयाशंकर सिंह की नाबालिग बेटी को हजरतगंज में हुए प्रदर्शन में अपशब्द कहने वाले बसपा के तीन नेताओं को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से तैयार 28 मिनट की सीडी की शुरुआती पड़ताल में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का नाम नहीं है।
विज्ञापन


अब तीन घंटे के पूरे कार्यक्रम की सीडी का विश्लेषण किया जाएगा। अगर इसमें भी नसीमुद्दीन अपशब्द कहते नहीं मिले तो उन्हें पॉक्सो एक्ट से राहत मिल सकती है।

इस बीच दयाशंकर की मां तेतरा देवी और पत्नी स्वाति सिंह के बयान के आधार पर हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की धारा 11 (1) शामिल कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

मंच से दयाशंकर की बेटी को कह रहे थे अपशब्द

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि एलआईयू और हजरतगंज पुलिस ने सीडी का विश्लेषण किया। इसमें मंच से कुछ बसपाई दयाशंकर की बेटी और बहन को अपशब्द कह रहे हैं। इन नेताओं ने माइक पर दयाशंकर की बेटी को अपशब्द कहे जिसे अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोहराया।

इन नेताओं पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। नसीमुद्दीन के बारे में गहन पड़ताल करने के लिए तीन घंटे की पूरी सीडी देखी जा रही है।

इस बीच पुलिस ने स्वाति से भी सीडी मांगी है जिसे उन्होंने मंगलवार को देने की बात कही। एसएसपी का कहना है कि स्वाति की सीडी मिलने के बाद उसे भी देखा जाएगा। इसके बाद तय होगा कि नसीमुद्दीन पर पॉक्सो एक्ट लगाया जाए या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें