फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसरबाग का इलाका ही नहीं पूरे शहर को स्मार्ट बनाया जाएगा

विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री और मोहनलालगंज सीट से सांसद कौशल किशोर ने पूरे शहर को स्मार्ट बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सिर्फ कैसरबाग का इलाका ही नहीं पूरे शहर को स्मार्ट बनाया जाएगा। यह दावा उन्होंने शनिवार को पार्टी के पार्षदों व संगठन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं की दारुलशफा में बुलाई बैठक में किया।
केंद्रीय मंत्री ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे सीवर लाइन बिछाने, स्मार्ट रोड बनाने, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट, हेल्थ एटीएम, सिटी ट्रांसपोर्ट और महिला सुरक्षा सहित अन्य कार्यों के लिए विभागों के बीच तालमेल की कमी को भी दूर करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसे लेकर वह अगले महीने सभी विभागों के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। ताकि योजना समय से पूरी हो। बैठक में महापौर भी थीं।
पार्षदों ने की शिकायत, नहीं सुनते अफसर
चुनावी तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कई भाजपा पार्षद ने बात उठाई कि अफसर सुनते ही नहीं है। इसके बाद नगर आयुक्त भी बुलाए गए। कुछ पार्षदों ने कहा कि शिकायत के बावजूद छोटी-छोटी समस्याएं दूर नहीं होती हैं। कुछ ने कथित कमीशनबाजी की भी बात कही। पुराने शहर में रहने वाले विभागीय मंत्री के करीब एक नामित पार्षद तो कोटे को लेकर महापौर से भिड़ गए। साथी पार्षदों ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया।
74वां संविधान संशोधन पूरी तरह लागू करने की मांग
नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता सहित सभी भाजपा पार्षदों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से 74वां संविधान संशोधन पूरी तरह लागू करने की मांग की। साथ ही राज्य वित्त मद से मिलने वाले बजट में कटौती को भी बंद कराने की मांग की। इसे लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
...लेकिन यहां तो चार साल बाद भी काम अधूरा
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कैसरबाग और उससे लगे जिस इलाके को मॉडल के तौर पर विकसित किया जाना है, पर चार साल बाद भी यह इलाक बदहाल है। यह क्षेत्र स्मार्ट सिटी में एरिया बेस्ड डवलपमेंट के तहत चुना गया है। जिसका कुल एरिया 813 एकड़ है। इसमें कैसरबाग, हुसैनगंज के बायीं ओर का क्षेत्र, शिवाजी मार्ग, लाटूश रोड, बर्लिंग्टन चौराहे से बायीं ओर कैंट रोड, बीएन रोड, लालबाग, नावेल्टी, भोपाल हाउस, हलवासिया, परिवर्तन चौक, हाईकोर्ट, जिलाधिकारी कार्यालय, राजस्व परिषद, रेजीडेंसी चौराहा और उससे बायें रिवर बैंक कॉलोनी व उसके पास का इलाका है।
होना थे ये काम, जो हैं अधूरे
- हर घर में पानी कनेक्शन देकर, मीटर लगाने का काम होना था, पर अब तक काम ही शुरू नहीं हुआ।
- पूरे इलाके में सीवर सिस्टम और हर घर तक सीवर लाइन का कनेक्शन देना था, पर चार साल में सीवर लाइन ही नहीं बिछ पाई है। काम फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है।
- बिजली व टेलीफोन के तारों को भूमिगत करने की लिए डक्ट बनाने थे। सिर्फ कैसरबाग चौराहे के आसपास ही लाइन को भूमिगत किया जा सका है।
- अतिक्रमण हटाने का काम योजना में सबसे जरूरी है, लेकिन अब तक शुरुआत ही नहीं की गई।
- ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने को लेकर अभी एबीडी एरिया में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बीएन रोड, कैसरबाग चौराहा और लालबाग में ट्रैफिक सिग्नल पर नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

- योजना में दुकानों व बाजारों को व्यवस्थित करने की दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। एबीडी एरिया में ज्यादातर बाजार व दुकानें सड़कों पर ही सज रही हैं।
पूरे शहर को स्मार्ट बनाया जाएगा। योजना में चल रहे कामों को लेकर कई जगह विभागों में तालमेल नहीं होने से समस्याएं हैं। जगह-जगह खुदाई कर दी जाती है। इससे लोग परेशान होते हैं। विभागों का आपस में तालमेल रहे, इसे लेकर जल्द बैठक करेेंगे। पार्षदों द्वारा बताई गईं जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
- कौशल किशोर, केंद्रीय राज्य मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें