फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरा और ठिठुरन से 200 मेगावाट बिजली की खपत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सब हेड : 14 दिसंबर से बिजली की मांग 860 मेगावाट से बुधवार 1060 मेगावाट पहुंची
माई सिटी रिपोर्टर
  राजधानी में कोहरा और ठिठुरन से तीन दिन के भीतर बिजली की खपत पहले से 200 मेगावाट बढ़ गई है। 14 दिसंबर को जो बिजली की खपत 860 मेगावाट थी, वह
बढ़कर 1060 मेगावाट पहुंच चुकी है। ट्रांसमिशन अफसरों ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण हीटर, गीजर, ब्लोअर का खासकर सुबह एवं रात को बढ़ने के कारण
बिजली खपत का ग्राफ ऊपर पहुंचा है। 17 दिसंबर बुधवार को रात करीब आठ बजे राजधानी में शहर से गांव तक अनुमानित 1060 मेगावाट बिजली का उपभोग रिकॉर्ड किया गया। यह खपत 15 दिसंबर को 931 मेगावाट, 16 दिसंबर को 1000 मेगावाट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन 33 केवी लाइनें ठप

बुधवार को कोहरे के कारण तीन 33 केवी लाइनें ठप हुई। हालांकि, दूसरी लाइन से उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति को सामान्य किया गया। यह लाइनें 33 केवी विकासनगर, ओमेगा, लोहिया एकेडमी उपकेंद्र की थी। जबकि बालाघाट उपकेंद्र से अलमास सिटी, जाफरिया कॉलोनी, प्रियदर्शिनी से बुद्ध विहार, विधान सभा मार्ग से नया गांव, शिवाजी मार्ग एवं जवाहर भवन उपकेंद्र से श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड सहित आसपास के इलाकों के लोगों को सुबह से दोपहर तक कई राउंड बिजली संकट से रूबरू होना पड़ा। कोहरे के कारण हाइटेंशन लाइनों के इंशुलेटर दगने के कारण भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें