फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेसा ठेकेदार के अनुभव प्रमाण पत्र का एलडीए ने कराया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला खास
विज्ञापन





एलडीए की तरफ से बीकेटी खंड के अधिशासी अभियंता को लिखा गया गोपनीय पत्र


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एलडीए ने लेसा ( लखनऊ इलेक्टि्रक सप्लाई अथॉरिटी ) ठेकेदार के अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने के लिए जानकीपुरम जोन के बीकेटी खंड के अधिशासी अभियंता को गोपनीय पत्र लिखा है। इस ठेकेदार ने एलडीए के काम का ठेका लेने के लिए टेंडर भरा है। एलडीए को ठेकेदार के अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर गड़बड़ी का अंदेशा हो गया है।

एलडीए के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सागर की तरफ से तीन अक्तूबर को बीकेटी खंड के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता को गोपनीय पत्र भेजकर कहा गया कि मेसर्स प्राची इंटरप्राइजेज फर्म के अनुभव में 10 अप्रैल् 2023 को 1.34 करोड़ एवं तीन जून 2023 को 1.10 करोड़ रुपये के टेंडर क्रम में 33 केवी एवं 11 केवी लाइन संबंधी कार्य का ठेका लिए जाने का उल्लेख किया गया है। ठेकेदार के द्वारा जो अनुभव प्रमाण पत्र पेश किया गया वह अक्तूबर 2023 में बीकेटी खंड के पूर्व अधिशासी अभियंता रंजीत चौधरी के द्वारा जारी करना दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए ने सत्यापित रिपोर्ट मांगी

एलडीए के अधिशासी अभियंता ने लेसा से अनुरोध किया है, पत्र के साथ में संलग्न अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के बाद उसकी सत्यापित रिपोर्ट जल्दी से जल्दी भेजा जाए। हालांकि, इस संबंध में बीकेटी के अधिशासी अभिंयता पंकज ने बताया कि एलडीए के द्वारा भेजा गया पत्र अब तक मेरे सज्ञान में नहीं आया है। सोमवार को बाबू से पता कराएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें