फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली बिन रही 20 लाख की आबादी, पानी भी गुल

विज्ञापन
काकोरी में रात को फॉल्ट खोजते हुए टीम और मोहान रोड पर शुक्रवार सुबह फाल्ट को सही करते कर्मचारी
विज्ञापन
फोटो भी
विज्ञापन

हेडिंग - बिजली बिन रही 20 लाख की आबादी, पानी भी गुल
क्रासर - जानकीपुरम सेक्टर आई, नादरगंज, ओमेक्स, शक्ति पॉवर हाउस, रहमानखेड़ा, महानगर उपकेंद्र से आपूर्ति में आया व्यवधान
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी में शहर से लेकर गांव तक बीते बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। कहीं पर यह बिजली भूमिगत केबल में फॉल्ट और कहीं पर इंसुलेटर के दगने और पेड़ गिरने के कारण गुल हुई है। इससे करीब 20 लाख आबादी की बिना बिजली के रही, जिससे पानी भी गुल हुआ। हालाकि, कुछ जगहों पर दूसरे स्रोत से बिजली को चालू कर लिया, जिससे उपभोक्ताओं को एक से तीन घंटे तक बिजली संकट की चपेट में रहना पड़ा।
33 केवी उपकेंद्र जानकीपुरम सेक्टर आई, नादरगंज, ओमेक्स, शक्ति पॉवर हाउस, रहमानखेड़ा, महानगर, अमेठी, काकोरी, बनी, उतरेठिया न्यू से सामूहिक रूप से औसतन 10-10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हुई। इनमें अमेठी, बनी 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने के कारण बिजली ठप रही। वहीं, 100 से ज्यादा 11 हजार वोल्ट के फीडर की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। सर्वाधिक संकट ग्रामीण एवं नव विकसित इलाकों में रहा। इस बिजली संकट को दूर करने के लिए पूरी रात अभियंता और कर्मचारी जूझते रहे। शुक्रवार को राजधानी के सभी उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत कुल 6000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई। इनमें सर्विस केबल ढीले होने, एक फेज आने, पेटी जलने और पोल में करंट उतरने की शामिल रहीं।
विज्ञापन

11 घंटे बिजली संकट झेला

सरोजनीनगर लखनऊ। सरोजनी नगर में गहरू पावर हाउस के बंथरा गांव की 6000 की आबादी ने 11 घंटे तक बिजली संकट झेला। गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे ठप हुई विद्युत सप्लाई 11 घंटे बाद रात 12 बजे चालू हो सकी। लेकिन शुक्रवार सुबह 5 बजे यहां पूर्व प्रधान बृजभान सिंह चौहान के घर के पास एबीसी केबल जल गया, जिससे दोबारा बिजली ठप हो गई।
करंट से दो भैंसे मरी
चिनहट खंड के तहत मल्हौर निजामपुर में बिजली पोल में उतरा करंट बारिश के पानी में फैल गया जिससे उसकी चपेट में आकर दो भैंसे मर गई। इस सूचना पर फीडर को बंद किया गया, जिससे दो घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

गोमती नगर से राजाजीपुरम तक आवाजाही

बारिश के कारण गोमती नगर से राजाजीपुरम तक और हजरतगंज से ठाकुरगंज तक शुक्रवार सुबह कई राउंड उपभोक्ताओं को बिजली की आवाजाही का संकट झेलना पड़ा। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि पेटी फ्यूज जलने और इंसुलेटर दगने के कारण बिजली आपूर्ति में ज्यादा बाधा आ रही है।
इन इलाकों में भी रहा बिजली संकट

सुबह 4 से दोपहर 12 बजे तक हरिकंशगढ़ी और आसपास
शाम 4 से 5 बजे तक महानगर सेक्टर सी, महावीर का पुरवा
अपराह्न 3 से शाम 4 बजे तक भरतनगर सहित आसपास
सुबह 7 से 8 बजे तक अस्ती रोड और आसपास बीकेटी
सुबह 7 से 8 बजे तक एल्डिको हाउसिंग सोसाइटी
अपराह्न 3 से 4 बजे तक नीलमथा आसपास के इलाके
सुबह 8 से 9 बजे तक उतरेठिया के बलदेव विहार आदि
सुबह 7 से 9 बजे तक अंबेेडकर उपकेंद्र से आवास विकास की

काकोरी में रात को फॉल्ट खोजते हुए टीम और मोहान रोड पर शुक्रवार सुबह फाल्ट को सही करते कर्मचारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें