फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Teacher Transfer: बेसिक शिक्षा विभाग के 5378 शिक्षकों का हुआ तबादला, पढ़ें पूरा अपडेट

Fri, 08 Aug 2025 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग के 5378 शिक्षकों का तबादला किया गया है। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा परिषद ने तबादला सूची जारी की। वहीं जिन स्कूलों का विलय निरस्त हो गया है, उनके शिक्षक अपने विद्यालय में ही तैनात रहेंगे। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रही शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया के तहत 5378 शिक्षकों का तबादला हुआ है। बेसिक शिक्षा परिषद ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को तबादले का तोहफा दिया है। हालांकि जिन विद्यालयों का विलय निरस्त किया गया है, वहां के शिक्षक अपनी मूल जगह पर ही काम करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में कम नामांकन वाले 10827 परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बाद सरप्लस शिक्षकों को, जरूरत वाले विद्यालयों में भेजने के लिए 23 जुलाई से तबादला प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए बाद में आवेदन की तिथि बढ़ाई भी गई थी।

इतना ही नहीं बीच में परिषद की ओर से यह भी कहा गया कि विलय वाले विद्यालयों के शिक्षक भी तबादले के लिए आवेदन करेंगे। लेकिन, पिछले दिनों एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी व 50 से ज्यादा नामांकन वाले विद्यालयों का विलय निरस्त करने का निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद से विलय निरस्त होने वाले विद्यालयों के शिक्षकों में ऊहापोह भी था। अंतिम रूप से जारी तबादला सूची में विलय निरस्त होने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को शामिल नहीं किया गया। वे अपनी मूल जगह पर ही काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें