फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर पर 31.86 लाख के गबन का केस, मैनेजर ने आरोपी पर लगाए कई गंभीर आरोप

Mon, 15 Sep 2025 07:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर पर आरोप है कि आर्थिक समस्या का हवाला देते हुए 23 जनवरी 2024 को कंपनी से 21 लाख का पर्सनल लोन लिया था। साथ ही कंपनी के काम में खर्च के लिए 19.86 लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद पूरी रकम हड़प ली।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलटेक इंफ्रा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर राकेश कुमार निगम ने मऊ के नई बस्ती निवासी कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर दुर्गेश्वर पांडे पर 31.86 लाख के गबन का आरोप लगाया है। डीसीपी दक्षिणी के आदेश पर सरोजिनीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


मैनेजर के मुताबिक उनकी कंपनी का दफ्तर सरोजिनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में है। कार्यालय में कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर दुर्गेश्वर पांडे काम करता था। आरोप है कि उसने आर्थिक समस्या का हवाला देते हुए 23 जनवरी 2024 को कंपनी से 21 लाख का पर्सनल लोन लिया था। साथ ही कंपनी के काम में खर्च के लिए 19.86 लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद बिना बताए नौकरी छोड़ दी और पूरी रकम हड़प ली।

जानकारी होने पर उन्होंने कई बार आरोपी पर दबाव बनाया, तब उसने 24 सितंबर को कंपनी को नौ लाख लौटा दिए। शेष 31.86 लाख रुपये बाद में देने का वादा किया, पर लौटाए नहीं। कंपनी ने जब दो फरवरी 2025 को आरोपी को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी तो उसने बची हुई रकम की तीन चेक दीं, जो बाउंस हो गईं।
विज्ञापन


मैनेजर का आरोप है कि जब उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर का विरोध किया तो उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। ऐसे में उन्होंने अगस्त में डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल से मिलकर आरोपी की शिकायत की। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा सुरेश नारायण मिश्र कर रहे हैं। तफ्तीश के दौरान जो भी साक्षी मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें