फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : लोहिया की मूर्ति प्लाईवुड में कैद, सपाई भड़के, मंत्री निषाद ने दी सफाई

Tue, 07 Jun 2022 12:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

संजय निषाद का कहना है कि लोहिया जी की मूर्ति मेरे द्वारा नहीं ढकवाई गई है। यह मकान जब मुझे आवंटित किया गया था तो मैं देखने गया था तभी से ये मूर्ति ढकी हुई थी। मैं तो लोहिया का समर्थक हूं। मैं वैसा क्यों करूंगा। मैंने तो लोहिया कि मूर्ति को और सुंदर बनाने के संबंध में पहले ही पत्र लिख चुका हूं।
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया की ढकवाई गई मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद को आवंटित बंगले में डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति को ढकवा दिया गया है। सपाइयों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि जिस बंगले में पहले लोहिया ट्रस्ट था, वही बंगला अब कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को आवंटित कर दिया गया है। इस बंगले डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति लगी हुई है। इस मूर्ति को प्लाईवुड से ढकवा दिया गया है। इसकी जानकारी सपाइयों को मिली तो उन्होंने आक्रोश जताया है।

विज्ञापन


सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि जिस व्यक्ति को डॉ राम मनोहर लोहिया से लगाव नहीं है। वह किसी भी कीमत पर सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़ सकता है। कैबिनेट मंत्री का यह कृत्य निंदनीय है। यह उनकी मानसिकता को भी उजागर कर रहा है।

उधर, संजय निषाद का कहना है कि लोहिया जी की मूर्ति मेरे द्वारा नहीं ढकवाई गई है। यह मकान जब मुझे आवंटित किया गया था तो मैं देखने गया था तभी से ये मूर्ति ढकी हुई थी। मैं तो लोहिया का समर्थक हूं। मैं वैसा क्यों करूंगा। मैंने तो लोहिया कि मूर्ति को और सुंदर बनाने के संबंध में पहले ही पत्र लिख चुका हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें