लखनऊ बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की नई तबादला नीति बुधवार को यानी आज जारी हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावित तबादला नीति को मंजूरी दे दी है। तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर में लिए जाएंगे और मार्च-अप्रैल तक तबादले किए जाएंगे।
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादलों के लिए विभाग ने नई नीति तैयार की है। इसमें पहली बार ग्रामीण क्षेत्र से शहरी और शहरी क्षेत्र से ग्रामीण स्कूलों में तबादले की मंजूरी दी जाएगी। एक जिले में न्यूनतम तैनाती की अवधि को पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष किया गया है।