लखनऊ से बादशाहपुर के बीच चलने वाली इकलौती राजधानी बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान हैं। यात्रियों ने इसकी शिकायत सांसद महोदया से की है। एआरएम ने बस संचालन करने से इनकार कर दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोडवेज अफसरों की आपसी अनबन में लखनऊ से बादशाहपुर के बीच चलने वाली इकलौती राजधानी बस सेवा बंद हो गई। इसके चलते चारबाग और बादशाहपुर बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए सफर का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
बादशाहपुर डिपो की बस को प्रतापगढ़ डिपो भेज दिया गया। जहां से बस को लखनऊ के बीच चलाया जाना था। लेकिन प्रतापगढ़ के एआरएम ने बस संचालन करने से इंकार कर दिया। इस बाबत बादशाहपुर डिपो के केंद्र प्रभारी ने बादशाहपुर डिपो के एआरएम को एक पत्र भेजा, जिसमें बताया गया कि प्रतापगढ़ एआरएम ने बस संचालन से साफ इनकार कर दिया है।
यह भी कहा गया कि गत सात मई से इंटरसिटी ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं और बस के बंद हो जाने से यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्रियों ने राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी से इसकी शिकायत भी की है।