फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अनुराग ठाकुर बोले- मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं, विपक्ष को चुनाव के समय ही हिन्दू और हिंदुत्व याद आता है

Fri, 07 Jan 2022 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपी की जनता को 2017 से पहले और 2022 के यूपी में फर्क साफ नजर आ रहा है। बीते पांच वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो काम किए है उन्होंने देश ही नहीं दुनिया में यूपी के प्रति धारणा को बदला है।
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व भाजपा के उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री और भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं’। उन्होंने कहा कि स्वयं को हिंदू कहने में कोई परहेज नहीं है क्योंकि हिंदुत्व आस्था और सरोकार का विषय है। शुक्रवार को राजधानी के एक होटल में दूरदर्शन की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव में अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को चुनाव के समय ही हिन्दू और हिंदुत्व याद आता है, लेकिन हकीकत में उनका हिंदुत्व से कोई सरोकार नहीं है।

विज्ञापन


यूपी में पांच साल बाद फर्क साफ है
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपी की जनता को 2017 से पहले और 2022 के यूपी में फर्क साफ नजर आ रहा है। बीते पांच वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो काम किए है उन्होंने देश ही नहीं दुनिया में यूपी के प्रति धारणा को बदला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो काम 70 सालों से नहीं हुए वह पांच साल में कर दिखाए है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में केवल 2 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थे अब 5 हैं। पहले 2 मेट्रो स्टेशन थे अब 5 हैं। पहले 15 मेडिकल कॉलेज थे अब 60 मेडिकल कॉलेज हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यूपी के लिए योगी है उपयोगी।

माफियाराज और गुंडाराज की पोषक थी सपा सरकार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार  माफियाराज और गुंडाराज का पोषण करती थी। सपा सरकार में आए दिन दंगे होते थे। लेकिन योगी सरकार में पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। साथ ही माफिया पर ऐसी नकेल कसी है कि उन्हें प्रदेश छोड़कर भागना पड़ा है। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी ही नहीं जो भी आतंक का वातावरण पैदा करते थे आज वो नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि आज माहौल बदला है, जो डर 2017 से पहले देखने को मिलता था वो आज नहीं है। आज बेटियां कॉलेज जा सकती हैं काम पर जा सकती हैं।  उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के जो नेता मोदी-योगी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं पर जो सवाल उठाते हैं वे चेहरा, जाति और धर्म देखकर योजनाओं का लाभ देते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के शासन में  तीन लाख करोड़ रूपये का निवेश अब तक हो चुका है। विधानसभा चुनाव में राज्य में भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव से अधिक सीटों पर विजय हासिल कर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें