फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: निरस्त हुई एयर इंडिया की एक और फ्लाइट, पुणे जाने वाला विमान अचानक हुआ रद्द; यात्रियों ने किया हंगामा

Thu, 26 Jun 2025 07:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Air India flight cancelled: अहमदाबाद की घटना के बाद एयर इंडिया की उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। दिल्ली और दुबई के बाद पुणे जाने वाली फ्लाइट रद्द हो गई।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया की उड़ानों का निरस्तीकरण जारी है। दुबई व दिल्ली की उड़ानें कैंसिल करने के बाद अब एयरलाइन ने पुणे से लखनऊ आने वाली 11 जुलाई की फ्लाइट को अचानक निरस्त कर दिया। इससे यात्रियों में नाराजगी भर गई है।

विज्ञापन


यात्री आशीष ने बताया कि उन्होंने एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-1119 से पुणे से लखनऊ का टिकट बुक कराया था। उन्हें 11 जुलाई को यात्रा करनी थी। गत दिवस एयरलाइन ने अचानक उड़ान निरस्त कर दी और इसकी सूचना मैसेज के जरिए दी। उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने फुल रिफंड दिया है, लेकिन विमान सेवा निरस्त होने से जो असुविधाएं हुई हैं, उसकी भरपाई कैसे होगी। 

इतना ही नहीं उन्होंने बीस दिन पहले टिकट बुक करवाई थी, जिससे टिकट सस्ता मिला था। अभी पुणे से लखनऊ का टिकट दूसरी एयरलाइनों में महंगा मिल रहा है। दरअसल, अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश होने के बाद से एयरलाइन के दुर्दिन चल रहे हैं। आए दिन विमान सेवाएं निरस्त हो रही हैं। बीते सोमवार को लखनऊ से दुबई जाने व आने वाली उड़ानों को अचानक निरस्त कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-193 व आईएक्स-194 के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतें हुईं। वहीं एयर इंडिया ने लखनऊ से दिल्ली आने व वापसी की उड़ानों एआई-2460 एवं एआई-2461 को 25 जुलाई तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


वृहद स्तर पर हो रही जांच
एयरलाइन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि एयर इंडिया के विमानों की वृहद स्तर पर जांच की जा रही है। इंजनों से लेकर वायरिंग, बोर्ड, हाइड्रोलिक्स, ब्रेक आदि की बारीकी से जांच हो रही है। ऐसा सुरक्षा के लिहाज से किया जा रहा है। यही वजह है कि विमानों का संचालन बाधित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें