कोलकाता एयर इंटेलीजेंस यूनिट की सूचना पर बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस टीम ने तीन किन्नरों को लाखों रुपए के कैश के साथ धर दबोचा। अधिकारी उन्हें हजरतगंज हेड ऑफिस ले गए हैं। जहां तीनों से पूछताछ की जा रही है।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक कोलकाता से शाम 6:40 बजे रवाना होकर रात 8:25 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई 856) बुधवार को कोलकाता से शाम 7:05 बजे रवाना हुई और रात 8:30 बजे लखनऊ पहुंची थी।
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- सांप्रदायिक लोग ही धर्म निरपेक्षता और समाजवाद का विरोध करते हैं
ये भी पढ़ें - सपा से निष्कासित मनोज पांडेय बोले- पीडीए देखना है तो हमारे घर आओ... हमने अंतरात्मा की आवाज पर निर्णय लिया
इस दौरान पूर्व सूचना के तहत लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस टीम पहले से मौजूद थी। सूत्रों ने बताया कि विमान के यात्री उतरकर टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे कि तभी एयर इंटेलिजेंस टीम ने तीन किन्नरों को पकड़ लिया। किन्नरों के पास टीम को 28 लाख रुपए कैश बरामद हुए।
एयर इंटेलिजेंस टीम के अधिकारियों ने किन्नरों से पूछताछ की तो वह कैश के बारे में कोई सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एयर इंटेलिजेंस टीम तीनों को हजरतगंज स्थित अपने हेड ऑफिस इनकम टैक्स ऑफिस ले गई। जहां तीनों किन्नरों से पूछताछ की जा रही है। एआईयू टीम बरामद रूपयों से संबंधित जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।