फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अमिताभ ठाकुर ने नौ अफसरों के खिलाफ दायर किया परिवाद, परिवाद पर छह को सुनवाई

Fri, 03 Sep 2021 11:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यह परिवार उन्हें पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने के नियत से नौकरी से निकालने और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के आरोपों को लेकर दायर किया है। 
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शासन व प्रशासन के नौ अफसरों के खिलाफ आपराधिक मामला चलाए जाने की मांग करते हुए सीजेएम कोर्ट में हस्तलिखित परिवाद दाखिल किया है। सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने परिवाद की पोषणीयता पर सुनवाई करने के लिए छह सितंबर की तारीख तय की है। ठाकुर ने यह परिवार उन्हें पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने के नियत से नौकरी से निकालने और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के आरोपों को लेकर दायर किया है। 

विज्ञापन


ठाकुर ने परिवाद में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर गोमतीनगर केके तिवारी, तत्कालीन इंस्पेक्टर हजरतगंज, पुलिस महानिदेशक भर्ती बोर्ड राजकुमार विश्वकर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक महिला यूनिट नीरा रावत को विपक्षी बनाया है। cc

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें