कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि ट्रेनिंग में विशेषज्ञ विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, नैनो टेक्नोलॉजी एंड नैनो मैटेरियल्स, एनर्जी टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, सोलर टेक्नोलॉजी, थ्रीडी प्रिंटिंग, एनर्जी स्टोरेज डिवाइसेस सेंसर्स, इलेक्टोलेस मेटल डिपोसिसन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स की जानकारी देंगे।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) विद्यार्थियों को समर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप का आयोजन करेगा। चार से छह सप्ताह के इस प्रशिक्षण में बीटेक, एमटेक और एमसीए के छात्र शामिल हो सकेंगे। इसका आयोजन विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में किया जाएगा। जहां कई अत्याधुनिक लैब व सुविधाएं विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि ट्रेनिंग में विशेषज्ञ विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, नैनो टेक्नोलॉजी एंड नैनो मैटेरियल्स, एनर्जी टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, सोलर टेक्नोलॉजी, थ्रीडी प्रिंटिंग, एनर्जी स्टोरेज डिवाइसेस सेंसर्स, इलेक्टोलेस मेटल डिपोसिसन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स की जानकारी देंगे। इन क्षेत्रों की ट्रेनिंग लेकर विद्यार्थी खुद को उद्योगों व कंपनियों की मांग के अनुरूप तैयार कर सकेंगे। इसी को ध्यान में रखकर विवि ने शॉर्ट टर्म कोर्स का कार्यक्रम बनाया है। कैस के डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए एक जून से 10 अगस्त के बीच चार से छह सप्ताह की इंटर्नशिप आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो कि नि:शुल्क है। इसकी अंतिम तिथि 20 मई है।
नैनो टेक्नोलॉजी इन हाइड्रोफैक्चरिंग की जानकारी दी
एकेटीयू के कैस में चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन बुधवार को छात्रों को नैनो टेक्नोलॉजी इन हाइड्रोफैक्चरिंग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने इससे जुड़े सवाल भी किए और डॉ. सौरभ मिश्र ने उनका जवाब दिया। कार्यशाला में विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।