फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना, भाजपा राज में जनता को रौंद रहा बुलडोजर

Fri, 01 Apr 2022 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शुक्रवार को अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि लोगों को अब पुराने दिन याद आ रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की रोजाना बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान थे ही कि शनिवार से टोल टैक्स भी बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में बुलडोजर जनता को रौंद रहा है। महंगाई की मार रोजाना बढ़ रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस सबसे बेफिक्र है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि लोगों को अब पुराने दिन याद आ रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की रोजाना बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान थे ही कि शनिवार से टोल टैक्स भी बढ़ा दिया गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मुफ्त सफर खत्म हो गया है। सीएनजी, पीएनजी के दाम आठ साल में दोगुने से अधिक बढ़ा दिए गए हैं। इतना ही नहीं, रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से घर की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। 

कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर एक बार में 250 रुपये महंगा कर दिया। महंगाई कम करने के दावों का हश्र यह है कि हर रोज इसमें बढ़ोतरी हो रही है। सरकार किसानों के कल्याण के झूठे दावे कर रही है। एटा में कर्ज के बोझ से एक और किसान की खुदकुशी सरकार के झूठ की पोल खोलती है। डबल इंजन सरकार शायद इसी तरह प्रदेश में दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना देख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें