फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कोरोना से मौत के आंकड़े छिपाए, जनता ने सपा को और सिस्टम ने भाजपा को जिताया

Sun, 08 May 2022 03:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश पार्टी कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम पर जनता भरोसा नहीं कर पा रही है। जनता ने सपा को भरपूर वोट दिए और पार्टी को जिताया, पर सिस्टम ने भाजपा को जिता दिया है। सपा फिर उसी तरह से अन्याय के विरुद्ध लड़ेगी। 

विज्ञापन


प्रदेश पार्टी कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ गई हैं। किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। कानून और संविधान की अनदेखी की जा रही है। इन सभी मुद्दों पर सरकार बात नहीं करती है, लेकिन समाजवादी लोग लगातार संघर्ष करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आंकड़ों को छिपाती है। अब तो कोरोना से हुई मौत के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया में कोरोना से हुई मौतों के जो आंकड़े जारी किए हैं, उनमें सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं। मौके पर सपा नेता स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ  पंडित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन


उत्तराखंड उपचुनाव में जाएंगे सपाई
अखिलेश यादव ने प्रदेश के सपा नेताओं को उत्तराखंड उपचुनाव में जाने का निर्देश दिया है। पार्टी के नेता चंपावत विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट  के चुनाव की कमान संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें