फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अवैध वसूली के आरोप में कृषि मंत्री ने बुलंदशहर के उप कृषि निदेशक और स्टेनो को किया निलंबित

Tue, 14 Jun 2022 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कृषि मंत्री ने बताया कि बताया कि समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर खबरें प्रसारित हो रही थीं कि उप कृषि निदेशक शिव कुमार एवं स्टेनो मुन्ना लाल  छापा मारने एवं प्रवर्तन कार्यों के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी जांच के लिए वहां के जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया और कहा कि तत्काल रिपोर्ट पेश करने को कहा गया था।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुलंदशहर के उप कृषि निदेशक शिव कुमार एवं स्टेनो मुन्ना लाल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न खाद एवं बीज व्यापारियों व लाइसेंसी विक्रेताओं पर छापा मारने एवं प्रवर्तन कार्य के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में दोनों पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने बताया कि बताया कि समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर खबरें प्रसारित हो रही थीं कि उप कृषि निदेशक शिव कुमार एवं स्टेनो मुन्ना लाल  छापा मारने एवं प्रवर्तन कार्यों के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी जांच के लिए वहां के जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया और कहा कि तत्काल रिपोर्ट पेश करें। डीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि दोनों का आचरण व व्यवहार आपत्तिजनक है और उनके ऊपर लगाये गये आरोप सिद्ध होते हैं। ऐसे में दोनों को निलंबित कर दिया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करते हुए दोनों को कृषि निदेशालय से संबद्ध कर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें