फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather change in UP: धूल भरी आंधी के बाद जबरदस्त बारिश ने ली 29 लोगों की जान, सबसे ज्यादा अवध में हुईं मौतें

Tue, 24 May 2022 02:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : कुलदीप/अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार रात से सोमवार तक आंधी और बारिश ने तबाही मचाई। आंधी-बारिश के दौरान बिजली, पेड़, दीवार गिरने से अलग-अलग जगह 29 लोगों की जान चली गई। लखनऊ समेत अवध के विभिन्न जिलों में पेड़ और घर गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा चार लोगों की जान सीतापुर में गई। 

अलीगढ़ में तीन व लखीमपुर खीरी में दो की मौत हुई है। वहीं, मेरठ, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, इटावा, औरैया, उन्नाव, चित्रकूट जालौन, कन्नौज, देवरिया व मिर्जापुर में एक-एक की जान गई। कई जगह खंभे-पेड़ गिरने से घंटों तक बिजली आपूर्ति व आवागमन में बाधा आई। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर जिले में सोमवार दोपहर बाद आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। आंधी में कई जगह पेड़ और बिजली के तार टूटकर गिर गए। पेड़ से टूटी डाल की चपेट में आने से बल्दीराय क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि जयसिंहपुर में तीन घायल हो गए। कई मार्गों पर आवागमन बाधित रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली गुल हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और जायद की फसलों को फायदा पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में भी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

3 of 5
तस्वीरें, सीतापुर के महमूदाबाद में बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले में आंधी-बारिश से मानपुर, मिश्रिख और हरगांव इलाके में तीन बच्चों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मानपुर इलाके में एक बालक की मौत पेड़ के नीचे दबने से हो गई। मिश्रिख इलाके में दीवार ढहने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। हरगांव में दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मानपुर इलाके के गांव रमुवापुर मजरा कल्यानपुर निवासी प्रशांत मिश्रा (8) घर के बाहर खेल रहा था। सोमवार को दोपहर अचानक तेज आंधी आ गई। प्रशांत घर की तरफ भागा, तभी एक पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। परिजन बालक को निजी वाहन से इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हरगांव के वार्ड तरपतपुर निवासी फूलमती (66) घर पर टीन शेड के नीचे बैठी थी। अचानक टीन दीवार समेत उन पर गिर गई। परिजन महिला को लेकर सीएचसी हरगांव पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी में दोपहर करीब एक बजे तेज आंधी के साथ शुरू हुई बरसात से मौसम सुहाना हो गया।  बदली इतनी घनी थी कि अंधेरा छा गया। शहर से लेकर गांव तक कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हुआ। बिजली के तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। अयोध्या में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। अमेठी के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। बलरामपुर में तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए है। रायबरेली जिले में करीब 1:30 बजे हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। सुल्तानपुर में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले में एकाएक मौसम बदलने से सोमवार दोपहर तेज आंधी के बाद बारिश से जहां कई घरों के टिनशेड व छप्पर उड़ गये। वहीं, पोल व तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। आंधी की वजह आम गिरने से बागवानों में निराशा है। इटियाथोक क्षेत्र में आंधी के बीच सीढ़ी से फिसलकर गिरने से युवती की मौत हो गई। वहीं, तरबगंज में पेड़ गिरने से एक युवक घायल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें