फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : रोजा इफ्तार के बाद भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश, कहा- बुल्डोजर चलाने के बाद 'अपनों' को करोड़ों मुआवजा दे रही है सरकार

Fri, 29 Apr 2022 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए गोसाईगंज स्थित अमेठी पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक अम्बरीष पुष्कर, सपा नेता सी एल वर्मा व जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत के साथ मौजूद रहे। पार्टी के बाद मीडिया के सामने अखिलेश योगी सरकार पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन
रोजा इफ्तार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार जाति धर्म के आधार पर बुलडोजर चला रही है। देवरिया में समाजवादी पार्टी के लोगों व समर्थकों पर कार्यवाही की गई है जबकि भाजपा के लोगों की संपत्ति पर बुल्डोजर चलाने के बाद सरकार उन्हें मुआवजा दे रही है।

विज्ञापन


मुआवजा भी सौ पचास करोड़ नही बल्कि दो सौ करोड़ तक सरकार दे रही है। गोरखपुर में ही अतिक्रमण हटाये जाने पर उनको मुआवजा दिया गया। ये बातें अमेठी में रोजा इफ्तार पार्टी के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहीं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए गोसाईगंज स्थित अमेठी पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक अम्बरीष पुष्कर, सपा नेता सी एल वर्मा व जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत के साथ मौजूद रहे। पार्टी के बाद मीडिया के सामने अखिलेश योगी सरकार पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा सरकार को भेद भाव करती है। जिस तरह भाजपा बुल्डोजर चलाने के बाद मुख्यमंत्री को मुआवजा दे रही है,उसी तरह गरीबों के 40 वर्षों से काबिज गरीबों पर कार्रवाई के बाद उन्हें भी सरकार मुआवजा दे।

प्रयागराज की घटना समेत तमाम वारदातों का जिक्र करते हुए अखिलेश ने सरकार को घेरा । रोजा इफतार पार्टी में चेयरमैन,चाँद रहमत,आदिल खान,जाकिर अली,मोहनलालगंज बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष श्रवण यादव,संयुक्त मंत्री फैजान रहमत समेत हजारों लोग मौजूद रहे। 

अमेठी पुलिया पर युवा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत---
रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अमेठी पुलिया पर युवा नेता उदयभान यादव व उस्मान खान की अगुवाई में पंकज यादव व जितेंद्र यादव समेत दर्जनों युवाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश ने युवाओं से हाथ मिलाया और उनसे बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें