फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: 1.11 किलो हेरोइन के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 2.22 करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत

Sun, 15 Feb 2026 08:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चिनहट इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शकील ने बताया कि वह हेरोइन को टिकरा मुर्तजा से लेकर बड़े तस्कर को सौंपने जा रहा था। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की गोरखपुर यूनिट ने रविवार को चिनहट इलाके से मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी बाराबंकी जैदपुर टिकरा मुर्तजा निवासी मो. शकील को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 1.11 किलो हेरोइन, दो मोबाइल फोन, एक कार और 5080 रुपये मिले।

विज्ञापन


एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश राम के मुताबिक रविवार को चिनहट के कमता सर्विस लेन के पास वैगनआर कार में रखकर हेरोइन लेकर जा रहे शकील को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, इस दिन से बिगड़ने जा रहा है मौसम; इन जिलों में बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "शंकराचार्य को अपमानित करने वाले करप्ट माउथ", भारत-पाक मैच के लिए उत्साह चरम पर, मौसम पर बड़ा अपडेट


पूछताछ में शकील ने बताया कि वह हेरोइन को टिकरा मुर्तजा से लेकर बड़े तस्कर को सौंपने जा रहा था। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.22 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच कर उसके गैंग से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें