फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एसी का कंप्रेसर फटा, बिल्डिंग में लगी आग, धुंआ फैलने से मचा हड़कंप, चार लोग फंसे, एक घंटे बाद निकल पाए

Sun, 28 Jul 2024 09:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Fire in Lucknow: लखनऊ में केसरबाग के पास एक चार मंजिल की बिल्डिंग में आग लग गई। इस आग में कई युवक फंस गए। एक घंटे के बाद आग में काबू पाया जा सका। 
 
विज्ञापन
एसी में लगी आग से मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैसरबाग में रविवार को भानुमति चौराहे पर स्थित चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। आग की भयानक लपटों में वहां रह रहे चार युवक फंस गए। हादसे से वहां हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने चार गाड़ियों ने पहले चारों को बाहर निकाला। फिर एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


भानुमति चौराहे के पास मनीष पॉल की चार मंजिला बिल्डिंग है। रविवार दोपहर बिल्डिंग के भूतल पर बनी दुकान में लगे एसी का कंप्रेसर अचानक फट गया और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि लोग सहम गए। घटना के समय दुकान अंदर से बंद थी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। इस बीच वहां रह रहे मो. शारिक, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक कुमार और अभिषेक सिंह फंस गए। चारों छत पर पहुंच गए और चीखने लगे। शोर सुन आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दमकल को दी। वे खुद भी आग बुझाने लगे मगर लपटें तेज होने के कारण वह असफल रहे। इस बीच दमकल कर्मी भी चार गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

दो टीमों में बंट कर चला राहत कार्य
आग की भयावहता देख दमकल कर्मी आनन-फानन दो टीमों में बट गए। पहली टीम आग पर काबू पा लगी। वहीं दूसरी टीम में दो दमकल कर्मियों को ब्रीदिंग आपरेटस सेट पहनाकर चौथी मंजिल पर भेजा गया। साथ ही हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगाई गई, इसके जरिये चारों युवकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन


ताला तोड़कर दुकान से निकाला गया धुआं
लोगों को बचाने के बाद दमकल ने बोल्ट कटर से ताला काटकर दुकान के अंदर पहुंचे और स्मोक एग्जॉस्ट से धुआं निकाला। फिर कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने एक-एक कार अन्य कमरों में भरे धुएं को भी बाहर निकाला।

दस्तावेज न देने पर कार्रवाई तय
सीएफओ मंगेश कुमार के मुताबिक बिल्डिंग में कई दुकानें बनी हुई हैं। गनीमत रही कि आज साप्ताहिक अवकाश था। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।साथ ही जनहानि की भी संभावना थी। वहीं बिल्डिंग के मालिक से दस्तावेज मांगे जाएंगे, जो न देने पर बड़ी कार्रवाई होगी।

सांस लेने में हुई समस्या
शारिक के मुताबिक वह वेबसाइट बनाते हैं। वह रविवार को भी काम कर रहे थे तभी उन्हें अचानक सांस लेने में समस्या होने लगी।बाहर जाकर देखा तो पता चला कि बिल्डिंग में आग लगी हुई थी।

मोबाइल की दुकान जली, एक लाख का नुकसा
 कैसरबाग अड्डे के पास रविवार सुबह मोबाइल की बंद दुकान में आग लग गई। एक दमकल ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। मो. असद अहमद की बस अड्डे के पास सुलतान कॉम्प्लेक्स में मोबाइल की दुकान है। रविवार सुबह नौ बजे उनकी बंद दुकान में आग लग गई। हादसे से अगल-बगल के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी दमकल और असद को दी। कुछ देर में सूचना पर दोनों लोग दुकान पर पहुंच गए। दमकल एक गाड़ी से कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। असद के मुताबिक उनकी दुकान में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हादसे में उनका एक लाख का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें