फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के गेट के पास महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, ट्रामा रेफर किया गया

Tue, 06 Aug 2024 02:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गौतमपल्ली में एक महिला ने जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के गेट के पास खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
महिला ने सपा कार्यालय के बाहर किया आत्मदाह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गौतमपल्ली में मंगलवार सुबह जनेश्व मिश्र ट्रस्ट के गेट के पास एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। महिला को जलता देख वहां हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस कर्मी महिला को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


उन्नाव के पुरवा में छत्ताखेड़ा गांव निवासी महिला अंजली जाटव मंगलवार को बच्चे के साथ सीएम दरबार पहुंची थीं। वहां से निकलने के बाद वह जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के गेट नंबर तीन के पास पहुंची और वहां बैठी रहीं। कुछ देर अपने बच्चे को सड़क किनारे बैठा दिया फिर उन्होंने अपने बैग से ज्वलनशील पदार्थ निकाला खुद छिड़क कर आग लगा ली।

आग लगते ही महिला चीखने चिल्लाने लगी। यह देख वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने आननफानन महिला पर कंबल फेंक आग बुझाई। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


दहेज प्रताड़ना के मामले में जेल में है पति
इंस्पेक्टर गौतमपल्ली वेद प्रकाश राय के मुताबिक महिला का इलाज चल रहा है। महिला ने कुछ समय पहले दहेज प्रताड़ना का मुकदमा अपने पति व ससुरालीजनों पर दर्ज कराया था। मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें