फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: युवती की ईंट से कूंचकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में मिला शव

Mon, 15 Jul 2024 11:28 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में वारदात हुई है। युवती का शव गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला है। मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के सरोजनीनगर के एक गांव में शनिवार रात मानसिक रूप से कमजोर युवती (30) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में शव फेंक दिया गया। पुलिस दो-तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंदेशा है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई।

विज्ञापन


पिता के मुताबिक शनिवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने चला गया था। सुबह जब नींद खुली तो बेटी घर पर नहीं थी। खोजबीन कर ही रहे थे कि लगभग आठ बजे ग्रामीणों से पता चला कि उसका शव गांव के बाहर गड्ढे में पड़ा है। युवती का कुर्ता कई जगह से फटा था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मामले को लेकर डीसीपी ने तीन टीमें गठित की हैं।

ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यसमिति: सीएम योगी ने कहा 2027 में हम फिर लौट रहे हैं, अब मुहर्रम में सड़कें सूनी नहीं होतीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव बोले- 2027 में भाजपा साबित करेगी कि वह अपराजेय है, संगठन सरकार से बड़ा होता है
विज्ञापन


डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी।

कोठरी में वारदात को दिया अंजाम, शव लगाया ठिकाने
जहां पर शव बरामद हुआ, उससे करीब 30 मीटर दूरी पर गांव के ही एक शख्स की कोठरी है। इसमें भूसा भरा हुआ है। जब उसने अपनी कोठरी खोली तो अंदर खून से सनी ईंट पड़ी मिली। वहां से लेकर गड्ढे तक रास्ते में भी खून की छींटें मिलीं। इससे पता चला कि वारदात को भूसे की कोठरी में अंजाम दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें