फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी को पीटा, जबरन पिलाया फिनायल, केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया

Sat, 10 Aug 2024 11:41 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

अवैध संबंध का विरोध करने से भड़के पति ने पत्नी को फिनायल पिला दिया और पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध संबंध के विरोध पर एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और जबरन फिनायल पिला दिया। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बाजारखाला इलाके की है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बाजारखाला के नंदाखेड़ा निवासी सोनी यादव (35) के पति संतोष यादव की तालकटोरा इलाके में पुरानी बाइक खरीदने व बेचने की दुकान है। सोनी की मां सरोजनी यादव के मुताबिक दामाद का एक महिला से अवैध संबंध है। सोनी अक्सर इसका विरोध करती है। इस पर आरोपी मारपीट करता है। बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने सोनी को पीटना शुरु कर दिया। पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और फिर जबरन उसको फिनायल पिला दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की मां सरोजनी ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बचाने पर बेटियों को भी पीटा
सरोजनी ने बताया कि सोनी की दो बेटियां चाहत (12) और आराध्या (8) घटना के वक्त घर पर थीं। मां के साथ मारपीट देख दोनों ने बचाने का प्रयास किया। इस पर चिढ़े संतोष ने दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट की। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी मारपीट कर चुका है। पुलिस उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चुकी है। मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपी संतोष ने कुछ वक्त पहले एक महिला से दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें