फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कानपुर रोड पर बनेगी बड़ी टाउनशिप, अमौसी शूटिंग रेंज के पास जमीन प्रस्तावित; 200 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 22 Feb 2026 08:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Township: लखनऊ-कानपुर रोड पर एक बड़ी टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव आया है। यह टाउनशिप अमौसी शूटिंग रेंज के पास बनाई जाएगी।
विज्ञापन
लखनऊ में बनेगी नई टाउनशिप। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी के हड़ाइन खेड़ा स्थित नगर निगम की शूटिंग रेंज के पास खाली 50 एकड़ से अधिक जमीन पर नई टाउनशिप बसाई जाएगी। नगर निगम सदन ने शनिवार को इसका प्रस्ताव मंजूर कर दिया। एलडीए को यह टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन नगर निगम देगा। इसके बदले प्राधिकरण नगर निगम की बदहाल शूटिंग रेंज को संवारने पर आने वाला खर्च उठाएगा। इस पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका प्रोजेक्ट भी बन चुका है।

विज्ञापन


हड़ाइन खेड़ा में नगर निगम ने 19 वर्ष पहले करीब 37 एकड़ में शूटिंग रेंज बनवाई थी। बाद में और जमीन बढ़ाई गई, जिसके बाद अब शूटिंग रेंज 41.60 एकड़ में है। बजट के अभाव में काम न होने से यह धीरे-धीरे बदहाल हो गई। पिछले कई वर्ष से नगर निगम इसे संवारने के प्रयास में है।

शूटिंग रेंज का क्षेत्र काफी बड़ा होने के साथ इसकी जमीन भी प्राइम लोकेशन पर है। प्रजेंटेशन के दौरान तय किया गया कि यहां अन्य खेलों के भी आयोजन हों। ऐसी व्यवस्था की जाए कि रोजाना कम से एक हजार लोग और खिलाड़ी पहुंचें। यहां पर क्लब, मैरिज हॉल, गेस्ट हाउस बनाने का भी प्रस्ताव बना। इन सभी कामों पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन


करीब दो वर्ष पहले शासन शूटिंग रेंज को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की मंजूरी दे चुका है। एनआरआई (नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की विशेषज्ञ टीम भी सर्वे के बाद इस पर अनापत्ति दे चुकी है। दो वर्ष से काम बजट के इंतजार में अटका है। अब शासन में तय हुआ है कि प्रोजेक्ट एलडीए को दे दिया जाए। इस पर शनिवार को नगर निगम सदन में शूटिंग रेंज के हस्तांतरण और एलडीए को टाउनशिप विकसित करने के लिए पास की खाली जमीन देने का प्रस्ताव पास किया गया।

विज्ञापन

इन प्रस्तावों को भी मिली झंडी

- सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में गाटा संख्या 433ख की 1.4710 हेक्टेयर जमीन सीएमओ कार्यालय और आवास के लिए दी जाएगी। गांव में तालाब की जमीन पर छठ पूजा का घाट बनाया जाएगा।
-हसनपुर खेवली और हरिहरपुर गांव में कल्याण मंडप के लिए जमीन दी जाएगी।
- मस्तेमऊ में सीएसआर फंड से वृद्धाश्रम और महिला छात्रावास के लिए जमीन दी जाएगी।
- जेहटा व नटकुर गांव में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के लिए जमीन दी जाएगी।
- मियावाकी नीति से वन बनाने के लिए उद्यान विभाग को जमीन दी जाएगी।

एलडीए करेगा विकास
शूटिंग रेंज को फिर से बनाने का काम एलडीए करेगा। इस पर आने वाला खर्च भी वही उठाएगा। इसके बदले नगर निगम टाउनशिप विकसित करने के लिए एलडीए को पास में जमीन देगा।- गौरव कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें