फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांचवीं की छात्रा का बैग छीना, कार में खींचा... होटल ले जाकर किया गैंगरेप, गैरसमुदाय के युवकों पर मुकदमा

Tue, 24 Sep 2024 09:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कार से पहुंचे दानिश व अमीन ने छात्रा का बैग छीन लिया। छात्रा बैग लेने के लिए आगे बढ़ी तो दोनों ने उसे खींचकर कार में बैठा लिया। उसे कृष्णानगर स्थित होटल पैराडाइज शांति इन लेकर पहुंचे और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल से घर लौट रही पांचवीं की छात्रा को गैर समुदाय के दो युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपी उसे एक होटल में ले गए, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का फोटो और वीडियो भी बना लिया। छात्रा के पिता ने सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर निवासी एक शख्स के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि दोपहर एक बजे बेटी स्कूल से लौट रही थी। कार से पहुंचे दानिश व अमीन ने उसका बैग छीन लिया। बेटी बैग लेने के लिए आगे बढ़ी तो दोनों ने उसे खींचकर कार में बैठा लिया। उसे कृष्णानगर स्थित होटल पैराडाइज शांति इन लेकर पहुंचे। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर वीडियो वायरल करने और किसी को कुछ बताने पर मां-पिता की हत्या करने की धमकी दी। शाम करीब चार बजे आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर भाग निकले।

ये भी पढ़ें - खाने-पीने के सामान में गंदगी मिलाने पर योगी सरकार सख्त, अब दुकानों पर मालिक-मैनेजर का लिखना होगा नाम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांचवी की छात्रा का बैग छीना, कार में खींचा... होटल ले जाकर किया गैंगरेप, गैरसमुदाय के युवकों पर मुकदमा दर्ज


इस दौरान वहां से गुजर रहे छात्रा को उसके पिता ने देखा तो उनके होश उड़ गए। बेटी की आपबीती सुनने के बाद कृष्णानगर थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां से उन्हें मामला सरोजनीनगर का बताते हुए टरका दिया गया। जब सरोजनीनगर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। एडिश्नल इंस्पेक्टर अनवर अहमद के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि घटनास्थल सरोजनीनगर था। इसलिए वहां भेजा गया था। बुधवार शाम को गैर समुदाय के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

दोनों आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा को कार से अगवाकर होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोनों गैर समुदाय के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नाबालिग है। सरोजनीनगर की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी निजी स्कूल में से पांचवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता ने सोमवार को सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सोमवार दोपहर एक बजे जब उनकी बेटी स्कूल से लौट रही थी तभी इलाकाई निवासी दानिश और उसके 17 वर्षीय दोस्त ने उसे कार से अगवा कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें