फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: 3500 उपभोक्ताओं का आठ घंटे बिजली-पानी गुल, सुबह से दोपहर तक मची त्राहि-त्राहि; सामने आया कारण

Wed, 28 Jan 2026 04:14 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बारिश के बाद एफसीआई उपकेंद्र क्षेत्र के 3500 उपभोक्ताओं की बिजली और पानी आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही। भूमिगत केबल में फॉल्ट से संकट पैदा हुआ। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बुधवार सुबह हुई बारिश के कारण कई इलाकों में उपभोक्ताओं को बिजली संकट से रूबरू होना पड़ा। एफसीआई उपकेंद्र इलाके के 3500 उपभोक्ताओं की करीब आठ घंटे तक बिजली और पानी गुल रहा। यह संकट बुद्धेश्वर व जाहिदनगर फीडर के भूमिगत केबल में आए फॉल्ट के कारण उत्पन्न हुआ।

विज्ञापन


व्यापारी नेता पिंटू गुप्ता ने बताया कि सुबह छह बजे हर्ष विहार, बुद्धेश्वर, मुनेश्वरपुरम, भपटामऊ सहित आसपास करीब एक दर्जन इलाकों की बिजली सुबह छह बजे बंद हो गई। उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब व्यापारियों ने सड़क जाम करने का अल्टीमेटम दिया तो दोपहर दो बजे जेई और कर्मचारी आए, और वैकल्पिक तरीके से बिजली को चालू किया। इससे पूरा इलाका बिजली संकट से उबर नहीं सका। 

महज कुछ जगहों की बिजली को चालू किया गया था। उधर, व्यापारी मुकुल यादव निवासी भपटामऊ ने बताया कि सुबह छह बजे गुल बिजली दोपहर 2:30 बजे जब से चालू हुई, तब से बल्ब रोशनी देने के बजाय महज टिमटिमा रहे हैं। एसडीओ संदीप वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण केबल में फॉल्ट आया था, जिसकी बिजली को सामान्य कर दिया गया है।

डेढ़ लाख की आबादी ने झेला बिजली संकट

बुधवार को माल क्षेत्र में डेढ़ लाख की आबादी आठ घंटे तक बिजली को तरसी। बुधवार सुबह 4:25 बजे हुई बारिश के कारण पूरे इलाके की बत्ती गुल हो जाने के कारण माल,अटारी,गहदेव , नबीपनाह,नरायनपुर,मंझी और शंकरपुर फीडर से जुड़े ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। यह बिजली संकट दोपहर 12 बजे दूर हुआ। जेई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात के कारण 33 केवी का आउटडोर डैमेज हो गया था, जिससे बिजली गुल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें