फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महिला ने भांजे के साथ आग लगाकर जान देने का किया प्रयास...पुलिस ने पकड़ा; सामने आया ये सच

Wed, 28 Jan 2026 04:02 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में विधान भवन के गेट नंबर-9 पर महिला ने भांजे के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। जमीन विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने समय रहते दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के हजरतगंज स्थित विधानभवन के गेट- 9 के सामने काकोरी के कठिंगरा गांव निवासी नीतू कुमारी ने भांजे लालता प्रसाद के साथ बुधवार सुबह खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। समय रहते हुए पुलिस वालों की नजर उन पर पड़ गई और दोनों को पकड़ लिया। जमीन के विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज होकर महिला ने भांजे के साथ खुद को आग लगाने का प्रयास किया था।

विधान भवन गेट नंबर-9 पहुंचे थे

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे नीतू कुमारी भांजे लालता प्रसाद के साथ विधान भवन गेट नंबर-9 पहुंची। उन्होंने तीन लीटर के नीले के कंटेनर ने रखा ज्वलनशील पदार्थ खुद व भांजे पर डाल कर आग लगाने का प्रयास। 

विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात आत्मदाही निरोधक दस्ते की टीम की नजर दोनों पर पड़ी और पुलिस वालों ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस नीतू और लालता प्रसाद को लेकर थाने आई आ गई। कुछ देर के बाद काकोरी थाने की पुलिस हजरतगंज थाने पहुंची और नीतू व लालता प्रसाद को अपने साथ उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए साथ ले गई।

आठ बिस्वा जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, कार्रवाई नहीं हुई

पूछताछ में नीतू ने बताया कि उनके भाई अजय कुमार के नाम कठिंगरा गांव में पुश्तैनी जमीन है। कुछ दिन पहले नीरज वर्मा और रवींद्र यादव ने धोखाधड़ी करते हुए अजय से उसकी जमीन कम कीमत में अपने नाम एग्रीमेंट करा ली थी। इस बात का पता होने पर नीतू और लालता प्रसाद ने विरोध भी किया था। 

नीतू का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने थाने से लेकर कई अधिकारियों से शिकायत भी की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात से नाराज होकर बुधवार को नीतू ने भांजे लालता प्रसाद के साथ खुद को आग लगाने का प्रयास किया था। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि आरोपी नीरज व रवींद्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें