फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : पीएचडी में दाखिले के लिए तीन दिन और आवेदन

Sun, 03 Nov 2024 05:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। अंतिम तिथि पांच नवंबर तय है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास तीन दिन का और मौका है। वे इन तिथियों के बीच वेबसाइट lkouniv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय ने 10 अक्तूबर को विवि और संबद्ध कॉलेजों में 927 सीटों पर प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें नियमित सीटों के साथ ही पार्टटाइम सीटें भी शामिल थीं। प्रवेश समन्वयक डॉ. आनित्य गौरव की ओर से जारी अधिसूचना में 42 विभागों की 927 पूर्णकालिक और 28 अंशकालिक सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जानी है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट और प्रवेश समन्वयक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

ऑनलाइन कोर्स में 15 तक दाखिले

लविवि में इसी सत्र से पांच विषयों में ऑनलाइन पीजी की पढ़ाई शुरू हुई है। इसमें 15 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होनी है। जिन विषयों में ऑनलाइन एमए कोर्स शुरू हुआ है उसमें एमए अंग्रेजी, संस्कृत, एआईएच, पॉलिटिकल साइंस, अर्थशास्त्र शामिल हैं। रेग्युलर कोर्स में दाखिला लेने से चूके विद्यार्थियों को इसमें प्रवेश लेने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें