लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया के तहत परास्नातक स्तर के आठ पाठ्यक्रमों का पहला सीट आवंटन मंगलवार को जारी किया गया।
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि एमएससी भौतिक विज्ञान, प्राणि विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, एमए या एमएससी सांख्यिकी, एमए भूगोल, एमए समाजशास्त्र और एमए लोक प्रशासन का पहला सीट आवंटन मेरिट के अनुसार मंगलवार को जारी किया गया। जिसका ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन शुल्क अभ्यर्थी 17 अगस्त की रात 12 बजे तक जमा कर सकेंगे। इसके अलावा एमए हिंदी, समाजशास्त्र, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स, कॉमर्स और मास्टर ऑफ सोशल वर्क की समूची मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है।