फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि ने जारी की हॉस्टल अलॉटमेंट सूची, १५ तक जमा करनी है फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश काउंसिलिंग और हॉस्टल के लिए आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय ने हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को लविवि ने चार हॉस्टलों की सूची जारी कर दी है। छात्रों को 15 नवंबर तक फीस जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तिथि तक जो फीस जमा नहीं करेगा, उसका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लविवि में कुल 17 हॉस्टल हैं। एक अंतरराष्ट्रीय समेत 10 ब्वॉयज और सात गर्ल्स हॉस्टल हैं, जिनकी क्षमता करीब ढाई हजार छात्रों की है। लविवि ने चंद्रशेखर आजाद गर्ल्स हॉस्टल में बीएससी बायो व मैथ्स के छात्रों की, कैलाश हॉस्टल में बीए, बीएफए व बीवीए और बीएड के छात्रों की, लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल में बीएड, बीएलआईबी, बीएससी के छात्रों की, महमूदाबाद हॉस्टल में बीए व बीकॉम के छात्रों की और सुभाष हॉस्टल के लिए चयनित छात्रों की सूची जारी कर दी है। छात्र लविवि की वेबसाइट से सूची और अलॉटमेंट की फीस समेत संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रैंक के अनुसार छात्रों को हॉस्टल अलॉट किए गए हैं। रूम अलॉटमेंट के लिए छात्रों को संबंधित हॉस्टल में संपर्क करना होगा।
यह प्रमाण पत्र जरूरी
हॉस्टल अलॉटमेंट के लिए छात्रों को जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा। हॉस्टल आवेदन फॉर्म, आवेदन फॉर्म फी रसीद, कोर्स अलॉटमेंट लेटर, कोर्स फीस रसीद, स्वप्रमाणित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित कैटेगरी सर्टिफिकेट, स्वप्रमाणित आधार कार्ड की कॉपी और आठ पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होेगा।
विज्ञापन

दो किस्तों में जमा होगी फीस
हॉस्टल की फीस दो किस्तों में जमा होगी। पहली किस्त अलॉटमेंट के दौरान और दूसरी किस्त पहले सेमेस्टर के अंत में जमा करनी होगी। चंद्रशेखर आजाद गर्ल्स हॉस्टल और कैलाश हॉस्टल की सिंगल सीटर की फीस 23,870 और दो, तीन और चार सीटर की फीस 23,270 रुपये है। लाल बहादुर शास्त्री, महमूदाबाद और सुभाष हॉस्टल की सिंगल सीटर की फीस 29,090 रुपये, दो, तीन और चार सीटर की फीस 28,490 रुपये है। इसमें मेस फीस की एक ही किश्त शामिल है।
पीएचडी के 10 विषयों की सूची जारी
लविवि ने पीएचडी प्रवेश के अंतर्गत 10 विषयों की बची हुई सीटों पर अभ्यर्थियों की सूची सोमवार को जारी कर दी। प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी लविवि की वेबसाइट के पीएचडी प्रोग्राम में सूची का अवलोकन कर सकते हैं। जिन विषयों की सूची जारी की गई है, उनमें एजुकेशन, कंप्यूटर साइंस, कॉमर्स, इंग्लिश, मैथ्स, जूलॉजी, जियोलॉजी, सोशियोलॉजी, लॉ और फिजिक्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 11 नवंबर तक अपने लॉगइन से ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आज
जिन छात्रों ने लविवि के एमएससी जियोलॉजी में दाखिला लिया है उन्हें 9 नवंबर को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। छात्रों को इसके लिए जियोलॉजी विभाग में दोपहर दो बजे उपस्थित होना होगा। वहीं जिन छात्रों ने एमएससी एप्लाइड जियोलॉजी में दाखिला लिया है, उनका भी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 नवंबर को होगा। इन छात्रों को परिसर में स्थित ओएनजीसी सेंटर में सुबह 11 बजे से उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें