फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : गर्भ संस्कार कोर्स में सीखें जीवन प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। गर्भ संस्कार का पाठ्यक्रम जीवन के प्रबंधन के गुर सिखाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत गर्भ संस्कार कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। विवि के महिला अध्ययन संस्थान की ओर से संचालित पीजी डिप्लोमा इन गर्भ संस्कार पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव ने बताया कि यह एक सेल्फ फाइनेंस कोर्स है। 60 प्रतिशत सीटों पर आवेदन के बाद ही इस कोर्स को संचालित किया जा सकता है। इस कोर्स में 20 सीटें हैं जिसमें प्रवेश मेरिट के आधार पर लिए जाते हैं। पाठ्यक्रम का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक वातावरण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी लविवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, शैक्षिक विवरण भरने और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।

कोर्स में मानव विकास, मानसिक स्वास्थ्य, लाइफ मैनेजमेंट, पोषण, योग और गर्भस्थ शिशु के न्यूरोलॉजिकल विकास से जुड़े विषय पढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवर भी आवेदन कर सकते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को काउंसलिंग, न्यूट्रीशन और वेलनेस सेक्टर में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें