फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविविः कैंसर से लड़ रहे हिंदी के प्रोफेसर कृष्णाजी का निधन

Thu, 12 Jun 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रो. कृष्णाजी श्रीवास्तव। (फाइल फोटो) 
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर कृष्णाजी श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया। वह कई वर्षों से प्रोस्टेट कैंसर से लड़ रहे थे और अवकाश पर थे। सेवानिवृत्ति में करीब छह वर्ष बाकी थे। उनके आकस्मिक निधन पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने शोक प्रकट किया है। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रो. कृष्णाजी बेहतर शिक्षक होने के साथ ही शानदार रंगकर्मी थे। उनके निधन से शिक्षा जगत में अपूर्णनीय क्षति हुई। विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व कर्मचारी को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी (लाइब्रेरी) मुनीर आलम के आकस्मिक निधन पर कर्मचारी परिषद ने शोक सभा का आयोजन किया। इसमें विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि मुनीर आलम ने लंबे समय तक लखनऊ विवि की सेवा की। वह 2017 में विवि से सेवानिवृत्त हो गए थे। वह कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष पद की शोभा भी बढ़ा चुके थे। उनके निधन सभी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें