फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : छात्र नेताओं के वाहनों के प्रवेश पर रोक, किया घेराव

Tue, 08 Oct 2024 06:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं की गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध पर मंगलवार को छात्र नेताओं ने आक्रोश जताया। नाराज छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया और सभी के लिए समान नियम लागू करने की मांग की।
विज्ञापन


छात्रों को समझाने पहुंची प्राॅक्टोरियल बोर्ड से छात्रों की तीखी नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद छात्रसंघ बहाली मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने संयोजक विंध्यवासिनी शुक्ला के साथ कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को ज्ञापन सौंपा।


विंध्यवासिनी ने बताया कि परिसर में सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का आदेश है। जबकि गाड़ियां सिर्फ छात्र नेताओं की रोकी जाती हैं। यह नियम कर्मचारी और शिक्षकों पर लागू नहीं होता है। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन देते हुए जरूरी कार्रवाई की बात कही। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में आयुष सिंह, कुलदीप, आनंद, हर्षित, विक्रांत आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें