लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय अलग-अलग पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने सॉल्यूशंस, कोडयंग, बाइंडिंग माइंड्स व प्लैनेटस्पार्क जैसी कंपनियों में नियुक्ति के लिए आवेदन किए हैं। इसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो चुकी है।
प्लेसमेंट सेल के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि कंपनी में टैलेंट स्काउट पद के लिए तीन लाख वार्षिक पैकेज पर बीटेक, बीसीए, बीबीए, बीए, बी.कॉम, बीएससी, एमसीए, एमबीए, एमए, एमएससी, एमकॉम के छात्र पात्र हैं। कोडयंग कंपनी में इंटरनेशनल सेल्स स्पेशलिस्ट पद के लिए 7.36 लाख वार्षिक पैकेज छात्रों को मिलेगा। बाइंडिंग माइंड्स कंपनी की ओर से जूनियर रिक्रूटर पद पर 4.27 लाख वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिलेगी।