लखनऊ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छोटी जुबिली में कक्षा छह से 12वीं तक प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्राओं को ऑफलाइन फॉर्म दिया जा रहा है। नबी उल्लाह रोड स्थित कॉलेज में हाईस्कूल में सभी विषय और इंटरमीडिएट के कला वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान की पढ़ाई होती है। विज्ञान वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसासन विज्ञान और जीव विज्ञान की पढ़ाई होती है। बेटियों को कक्षा छह से आठ तक निशुल्क शिक्षा, किताबें और यूनिफॉर्म मिलती है। यहां स्मार्ट क्लास के साथ कॅरिअर कांउसिलिंग भी होती है।