फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू में बैक पेपर परीक्षाएं 19 नवंबर से

Wed, 09 Oct 2013 01:35 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में बैक पेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 19 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेंगी। मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने बैक पेपर व इंप्रूवमेंट परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया।
विज्ञापन


प्रो. अहमद ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर विस्तृत शेड्यूल उपलब्ध है। छात्र यहां से जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसी के साथ लखनऊ विवि प्रशासन ने परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रो. अहमद ने बताया कि परीक्षा में नकल न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार बीए तृतीय वर्ष के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा 19 नवंबर, द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 20 नवंबर और तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


बीए द्वितीय वर्ष के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा 19 नवंबर और द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 20 नवंबर को होगी। इसी तरह बीए प्रथम वर्ष में फर्स्ट पेपर की परीक्षा 19 नवंबर को और सेकंड पेपर की परीक्षा 20 नवंबर को होगी।

वहीं बीए ऑनर्स में प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा 19 नवंबर को और सेकंड, थर्ड, फोर्थ, फिफ्थ और सिक्स्थ पेपर की परीक्षाएं क्रमश: 20, 21, 22, 23 व 25 नवंबर को होगी।

वहीं बीकॉम फर्स्ट ईयर, बीकॉम सेकेंड ईयर और बीकॉम थर्ड ईयर की प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं क्रमश: 19 व 20 नवंबर को होगी।

इसी तरह बीएससी प्रथम, बीएससी द्वितीय व बीएससी तृतीय वर्ष की प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षाएं क्रमश: 19, 20, 21 व 22 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें