बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र के माती चौकी अंतर्गत जमुवासी गांव के पास शारदा नहर में शनिवार की सुबह प्रेमी युगल के शव मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी युगल ने एक साथ नहर में कूदकर जान दे दी है। जबकि प्रेमी जोड़े के हाथ दुपट्टे से आपस में बंधे होने व उनके शव गांव के पास ही नहर में मिलने से इसे ऑनर किलिंग होने की आशंका जताई जा रही है। ये दोनों 11 मई से अपने-अपने घरों से लापता थे।
विज्ञापन
2 of 5
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। वहीं मृतक युवक के परिवारीजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
3 of 5
घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुवासी की है। इस गांव के निवासी रामसेवक विश्वकर्मा की पुत्री सुधा (17) का पड़ोस में रहने वाले रंजीत उर्फ भूरा यादव (19) पुत्र र्स्वगीय नगेसर लाल निवासी ग्राम कमरखा थाना जहांगीराबाद के साथ बीते काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। (मृतका के शोकाकुल परिवारीजन।)
4 of 5
रंजीत पेशे से मजदूरी करता था और बचपन में ही अपने पिता के स्वर्गवास होने के बाद से वह मामा कैलाश यादव के घर पर रहता था। बताते हैं कि बीती 11 मई से ही दोनों प्रेमी युगल लापता हो गए थे और दोनों के परिवारीजन उन्हें ढूंढ़ रहे थे। शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे जमुवासी शारदा नहर पुल के पिलर में दोनो के शव फंसे दिखाई पड़े। (मृतक रंजीत के परिवारीजन।)
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया तो उनकी पहचान जमुवासी गांव के रंजीत उर्फ भूरा यादव व सुधा विश्वकर्मा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष बीडी तिवारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है। (मृतक रंजीत का फाइल फोटो)