फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख की चीनी, चौंकाने वाली लूट की कहानी

Wed, 11 Feb 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बछरावां (रायबरेली)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में सोमवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर 30 लाख रुपये की चीनी ट्रक समेत लूट ली गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब चीनी जौनपुर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

बदमाशों ने चालक और खलासी को बांधकर खेत में फेंक दिया। विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई भी की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। ट्रक चालक ने केस दर्ज कराया है।

सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी चालक चांद मियां ट्रक में चीनी लादकर रामगढ़ चीनी मिल से जौनपुर जा रहा था। ट्रक में उसके साथ महोली थाना क्षेत्र के राई गांव निवासी खलासी धर्मपाल भी था।
विज्ञापन


लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में टोल टैक्स के पास ट्रक का एक टायर पंक्चर हो गया। दोनों ट्रक खड़ा करके टायर बदलने लगे। इतने में नकाबपोश चार बदमाश वहां आ गए
विज्ञापन

हाथ पैर बांधकर, मुंह में ठूंसा कपड़ा

बदमाश दोनों को पकड़कर हाईवे के किनारे बछरावां क्षेत्र में लेकर आए। यहां दोनों की पिटाई की और हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया। यही नहीं दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, ताकि वह शोरगुल न कर सके। किसी तरह छूटने के बाद दोनों टोल टैक्स के पास पहुंचे तो ट्रक गायब था।

चालक ने इसकी सूचना सीतापुर निवासी ट्रक मालिक अनवर को दी। ट्रक मालिक की सूचना पर निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक जांच के बाद निगोहां पुलिस ने बछरावां थाने में इसकी जानकारी दी। बछरावां और हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ शोएब इकबाल ने बताया कि चालक ने चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें