फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूट VIDEO: असलहों से लैश बदमाशों ने सराफा ज्वेलरी शाप पर बोला धावा, लाखों का माल लूटकर हुए फरार

Wed, 28 Aug 2024 10:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के चौक इलाके में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने सराफा की दुकान पर धावा बोल दिया और लाखों का सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट का सीसीटीवी वीडियो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर शहर के चौक क्षेत्र में ठठेरीबाजार में दिनदहाड़े हथियार बंद नकाबपोश पांच बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में धावा बोल दिया। असलहे के जोर पर बदमाशों ने सराफा व्यापारी व पुत्र को बंधक बनाकर तिजोरी व काउंटर में रखा लाखों का आभूषण लूट लिए। लूटे गए आभूषण को बैग में भरकर बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। वारदात के खुलासे के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। वारदात से शहर में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


शहर के ठठेरीबाजार चौक निवासी भरत सोनी की सराफा की दुकान है। ऊपर उनका परिवार रहता है जबकि नीचे सराफा की दुकान है। रोजाना की तरह वह बुधवार सुबह अपनी दुकान पर पुत्र अतुल के साथ बैठे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे के करीब अचानक से उनकी दुकान में नकाबपोश हथियारबंद पांच बदमाश पहुंचे। इससे पहले कि भरत  कुछ समझ पाते एक बदमाश ने असलहे के जोर पर उन्हें रोक दिया। अन्य बदमाश बैग लेकर सीधे तिजोरी के पास पहुंचे। तिजोरी खोलकर उसमें रखे सोने, चांदी का सारा आभूषण बदमाशों ने बैग में भर लिया। बगल काउंटर में सजाए हुए सारे आभूषण भी बदमाशों ने एक-एक करके उठा लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि लाखों के आभूषण बदमाशों ने लूट लिए। बदमाशों के जाते ही सराफा व्यापारी ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारी भरत सोनी से बातचीत की। एसपी ने बताया कि अभी सराफा व्यापारी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। घटना के खुलासे के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज भी वायरल
चौक ठठेरीबाजार में हुई सनसनीखेज वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फुटेज में एक के बाद एक करके पांच बदमाश दुकान में दाखिल होते हैं। असलहे के जोर पर सराफा व्यापारी व उनके पुत्र को एक ही स्थान पर बंधक बना लेते हैं। सभी बदमाश बहुत आसानी से तिजोरी व काउंटर में रखे जेवरात लेकर फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन

वारदात का घटनाक्रम

1. 12:48 बजे सराफा की दुकान में घुसे बदमाश।
2. 12:53 बजे बदमाश दुकान से आभूषण समेट कर फरार हो गए।
3. 1:15 बजे शहर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
4: 1:20 बजे एएसपी तहकीकात करने पहुंचे।
3. 01:30 बजे दुकान पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक।
4. 01:45 बजे एसपी दुकान से जांच करके निकले।
5. 3:40 बजे घटनास्थल पर पहुंचे आईजी अयोध्या प्रवीन कुमार।

सीसीटीवी फुटेज वायरल
चौक ठठेरीबाजार में हुई सनसनीखेज वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फुटेज में एक के बाद एक करके पांच बदमाश दुकान में दाखिल होते दिखते हैं। असलहे के जोर पर सराफा व्यापारी व उनके पुत्र को एक ही स्थान पर बंधक बना लेते हैं। सभी बदमाश बहुत आसानी से तिजोरी व काउंटर में रखे जेवरात लेकर फरार हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें