फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: गोंडा में दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक से साढ़े आठ लाख लूटने वाला देर रात मुठभेड़ में दबोचा गया

Sat, 03 Feb 2024 01:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लिया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के सिविल लाइंस इलाके में दिनदहाड़े बैंक से 8.54 लाख लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान फारबिसगंज निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है, मेडिकल कॉलेज में आरोपी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान पुलिस टीमों ने बदमाश को कुर्मियनपुरवा मदनगरा-मोकलपुर मोड़ के पास घेर लिया गया। जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की एक गोली उसके पैर में लगी है। लूट के शत-प्रतिशत रुपये, बाइक और अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। लूट की वजह और राकेश गुप्ता का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


इसके पहले शुक्रवार की दोपहर पौने 12 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गई थी। बैंककर्मियों के शोर मचाने पर चश्मदीद युवक ने उसका पीछा किया, मगर तब तक लुटेरा आंखों से ओझल हो चुका था। पुलिस ऑफिस से महज 500 मीटर की दूरी पर बैंक लूट ने सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी। लुटेरे की तलाश में एसओजी समेत पांच टीमें लगाई गई थीं।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा पंतनगर में प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह जमा निकासी का काम चल रहा था तभी तकरीबन 11.40 बजे एक युवक हेलमेट लगाकर बैंक के भीतर घुसा और वह सीधे कैशियर के पास पहुंच गया। कैशियर श्वेता गौड़ ने युवक से हेलमेट हटाने के लिए कहा। मगर उसने हेलमेट हटाने के बजाय कैशियर की गर्दन पर हंसिया रखकर झाेले में रुपये डालने के लिए धमकाया। इसके बाद रुपयों से भरा लेकर बेखौफ चलता बना। लूट के बाद बाइक से भागते समय उधर से गुजर रहे चश्मदीद युवक ने रामलीला ग्राउंड पंतनगर तक उसका पीछा भी किया। मगर वह रामलीला ग्राउंड की गली होते हुए फरार हो गया। शहर के सबसे वीआईपी इलाके में हुई लूट की इस सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मचा गया। देवीपाटन रेंज के डीआईजी एपी सिंह व एसपी विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। बैंककर्मियों से भी अधिकारियों ने वारदात के बारे में जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ से सटे मलिहाबाद में ट्रिपल मर्डर, जमीन के विवाद में दिनदहाड़े तीन की गोली मारकर हत्या; एक घायल

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने शेयर की यूपी बजट सत्र की तस्वीर, लाल रंग में रंगा नजर आया सदन, कही ये बात




प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के रीजनल डिप्टी मैनेजर कपिल अग्रवाल ने बताया कि लूट के दौरान बैंक में शाखा प्रबंधक खुशबूबाला, कैशियर स्वेता गौड़ व एक और बैंककर्मी शौकत मौजूद थे। जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आनंद दूसरी शाखा में बैंक के काम से ही गया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें