फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संविधान बचाने के नारे के जरिये जाटव मतदाताओं पर सपा की नजर, ये है अखिलेश का प्लान

Thu, 09 May 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरे चरण के मतदान के बाद बसपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बसपा को एक भी सीट नहीं मिलने जा रही है।
 
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बसपा पर और भी तीखा हमला बोला है। इसके पीछे की वजह जाटव मतों में सेंध लगाने की कोशिश है, जो कि दलित मतदाताओं में करीब 55 फीसदी हैं। यही वजह है कि सपा अध्यक्ष संविधान बचाने की बात भी अपनी हर सभा में कर रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को बसपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इस चुनाव में बसपा को एक भी सीट नहीं मिल रही है। दरअसल, सपा नेतृत्व का मानना है कि जाटव मतदाताओं के बीच संविधान बचाने का नारा काफी असर दिखा रहा है। वहीं, कई सीटों पर बसपा के प्रत्याशी सीधे सपा का खेल बिगाड़ रहे हैं।

सपा सूत्रों का कहना है कि अगर जाटव मतदाताओं के बीच यह संदेश चला जाए कि बसपा नेतृत्व भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए प्रत्याशी उतार रहा है, तो संविधान बचाने के लिए जाटव मतदाता भी सपा के साथ आ सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का यह भी कहना है कि आने वाले समय में सपा सुप्रीमो अखिलेश समेत अन्य नेता भाजपा पर और भी तीखे हमले बोलेंगे। इसमें दलित मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश की जाएगी कि भाजपा से संविधान को खतरा है। इसलिए विपक्ष का जो प्रत्याशी जीत सकता हो, उसके साथ आना रणनीतिक समझदारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें