सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ राम शिरोमणि वर्मा।
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी गठबंधन ने निवर्तमान सांसद राम शिरोमणि वर्मा पर विश्वास जताते हुए उन्हें श्रावस्ती से प्रत्याशी बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।
मूलरूप से अकबरपुर के रहने वाले राम शिरोमणि वर्मा को लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया था। श्रावस्ती निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के प्रतीक पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: सपा ने सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, बसपा से निकाले गए सांसद को श्रावस्ती सीट से टिकट
ये भी पढ़ें - बहराइच सीट पर हैट्रिक की तैयारी में भाजपा, सपा की मोर्चेबंदी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर
उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद दद्दन मिश्रा को भारी मतों से पराजित किया था। इस बार समाजवादी गठबंधन ने एक बार फिर से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। इन पांच सालों में उन्होंने श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के कटरा में अपना निजी आवास भी बनवा लिया है।
क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे शिरोमणि
चुनाव जीतने के बाद वह राम शिरोमणि वर्मा लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। हर छोटे-बड़े आयोजनों में उनकी सहभागिता ने लोगों में अपना विश्वास कायम रखा। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है।
बसपा ने कर दिया था निष्कासित
गत 23 मार्च को बहुजन समाज पार्टी ने राम शिरोमणि वर्मा और उनके भाई पार्टी नेता राम सुरेश वर्मा को बसपा ने निष्कासित कर दिया है। अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए जिला कमेटी ने यह कार्रवाई की थी।