फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामपथ पर रोड शो से प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सियासी संदेश, साष्टांग दंडवत कर आरती उतारी

Sun, 05 May 2024 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन कर रोड शो निकाला। उन्होंने रामलला के दरबार में आरती भी उतारी।
विज्ञापन
रामलला के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान्य श्रद्धालुओं की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार शाम श्री रामलला के दर्शन किए। रामलला के दरबार में पहुंचते ही उन्हें साष्टांग दंडवत कर स्वयं को याचक के रूप में दर्शाया और चुनाव में जीत का आशीष मांगा। रामलला की आरती भी उतारी। पीएम करीब 15 मिनट तक रामलला के दरबार में रहे। इसके बाद रामपथ से लता चौक तक रोड शो किया। रथ पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सवार रहे। प्रधानमंत्री ने सिर्फ रामनगरी को ही नहीं, शेष बचे लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की सभी सीटों के लिए सियासी संदेश भी दिया।

विज्ञापन


रथ के आगे 100 की संख्या में एक ही रंग के परिधान धारण किए पगड़ीधारी महिलाएं चल रही थीं। रथ जैसे ही रामपथ पर आगे बढ़ा, फ्लावर कैनन से पुष्पवर्षा की शुरुआत हो गई। इसी के साथ दाहिनी तरफ बने मंच से संत-महंतों ने शंख ध्वनि के उद्घोष के बीच आरती उतारी। रामपथ पर धीरे-धीरे मोदी का रथ और पीछे लंबा काफिला आगे बढ़ने लगा। 

दाहिने लेन पर थोड़ी-थोड़ी दूर पर बने 82 ब्लॉकों में मौजूद स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालु उन पर पुष्पवर्षा करते रहे। इस दौरान घंटा-घड़ियाल, डमरू व बैंड की संगीतमय ध्वनि अलग ही वातावरण उत्पन्न कर रही थी। पांच स्थानों पर बने मंचों पर लोक कलाकार नृत्य और संगीत से पीएम की अगवानी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपथ की दोनों लेन के फुटपाथ पर सिर्फ भीड़ ही थी

रोड शो की सबसे खास बात यह रही कि अयोध्या की फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों के अलावा शायद ही देश का कोई राज्य ऐसा बचा हो, जहां के वाशिंदे मोदी की एक झलक पाने को रोड शो में बेताब न रहे हों। रामपथ की दोनों लेन के फुटपाथ पर सिर्फ भीड़ ही थी।

आसपास के घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की छतों पर भी लोग उन्हें देखने के लिए उतावले थे। मोदी भी किसी को निराश नहीं कर रहे थे। वह दोनों तरफ मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। शाम 07:50 बजे रामजन्मभूमि पथ से शुरू हुआ पीएम मोदी का रोड शो रात नौ बजे लता चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। दो किलोमीटर की यह दूरी उन्होंने एक घंटे 10 मिनट में तय की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें