फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: देवीपाटन मंडल के मतदाताओं को भाए 'बाहरी', सभी सीटों पर परदेसियों ने हासिल की जीत

Mon, 01 Apr 2024 03:46 PM IST
ishwar ashish संजय तिवारी, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

देवीपाटन मंडल की सीटों पर बाहरियों ने जीत दर्ज की है। यहां की बलरामपुर, गोंडा के साथ ही बहराइच और कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से मतदाताओं ने सफर शुरू किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाताओं का मन, मूड और माहौल भांपने वाले ही नेतागिरी की पाठशाला के मेधावी होते हैं। नेता से राजनेता तक का सफर तय कर विधानसभा और फिर संसद में भी जोरदार दस्तक देते हैं। ऐसे नेताओं का न कोई निश्चित दायरा होता है और न ही कोई विशेष क्षेत्र। वे जहां से भी उतरें जीत का समीकरण बना ही लेते हैं, लेकिन देवीपाटन मंडल का चुनावी अध्याय इससे जुदा है। यहां बाहरियों ने ही जीत का डंका बजाया है।

विज्ञापन


पहले आम चुनाव में मंडल की बलरामपुर, गोंडा के साथ ही बहराइच व कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से बाहरी नेताओं ने राजनीतिक सफर शुरू किया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहा। 1952 में गोंडा लोकसभा सीट पर केरल के अलप्पी निवासी और कभी यहां के जिलाधिकारी रहे केके नायर की पत्नी हिंदू महासभा की उम्मीदवार शकुंतला नायर, बलरामपुर सीट पर लखनऊ के बैरिस्टर व कांग्रेस प्रत्याशी हैदर हुसैन, तरबगंज विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर बनी बाराबंकी सीट पर गैर जनपद निवासी कांग्रेस के ही हिदायतुल्ला अंसारी ने जीत हासिल की थी। 1957 में हुए दूसरे आम चुनाव में भी कहानी कुछ ऐसी ही रही। प्रतापगढ़ के कालाकांकर रियासत के राजा दिनेश प्रताप सिंह ने गोंडा, जनसंघ के अटल बिहारी वाजपेयी ने बलरामपुर से जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें - मैं सपा नहीं, गठबंधन की विधायक, अखिलेश को जो करना है करें; पल्लवी पटेल की खुली चुनौती
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विश्वास ने दी गुड्डू मुस्लिम को पनाह? मुख्तार की मौत के बाद उसके चार सबसे करीबी शूटरों पर नजर
विज्ञापन


सभी ने किया प्रयोग
- 1971 में गोंडा से मनकापुर निवासी कांग्रेस के राजा आनंद सिंह और बलरामपुर से चंद्रभाल मणि त्रिपाठी को जीत मिली। लेकिन पहाड़ापुर से शकुंतला नायर और करनैलगंज बाराबंकी सीट से अमेठी जामो रियासत के रुद्र प्रताप सिंह जीते।

- 1977 में गोंडा सीट पर जौनपुर निवासी जनता पार्टी के सत्यदेव सिंह व बलरामपुर क्षेत्र से महाराष्ट्र निवासी नानाजी देशमुख विजयी हुए। 1991 व 1993 में भी सत्यदेव सिंह जीते।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें