फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: मेनका गांधी ने विपक्ष को बताया चुनौती, बोलीं- राम मंदिर नहीं विकास है मुद्दा

Thu, 16 May 2024 11:23 AM IST
ishwar ashish एएनआई, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी ने कहा कि राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं है। जनता भाजपा के काम पर वोट करेगी। पीएम आवास योजना सहित कई नीतियों का लाभ जनता को मिला है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर से भाजपा की उम्मीदवार मेनका गांधी ने कहा कि चुनाव में विपक्ष की चुनौती तो है पर जनता भाजपा के काम पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि जनता जो भी निर्णय लेगी वो सही होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में राम मंदिर कोई मुद्दा नहीं है। ये जनता के दिलों में है। जनता विकास के मुद्दे पर वोट देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई नीतियों का जनता को सीधा लाभ मिला है। विपक्ष के लोग जातिवाद करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


यूपी में भाजपा की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा पूरा फोकस सुल्तानपुर सीट पर है।





मेनका गांधी ने 2019 के चुनाव में भी सुल्तानपुर सीट से ही जीत दर्ज की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें